अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने इंडोर हॉकी के नियमों में बदलाव की घोषणा की-(25-JULY-2014) C.A

| Friday, July 25, 2014
अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने 23 जुलाई 2014 को इंडोर हॉकी के नियमों में बदलाव की घोषणा की. नए नियम वर्ष 2015 से प्रभावी होंगे. नियमों में बदलाव इंडोर हॉकी को बेहतर बनाने और इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया.
इंडोर हॉकी के नियमों में बदलाव से संबंधित मुख्य तथ्य 
अब हर मैच में केवल दो बार ही गोलकीपर को बदला जा सकेगा.
अब सभी हॉकी स्टिक 105 सेंटीमीटर लंबे होंगे. (पहली बार नए नियम के अनुसार हॉकी स्टिक की एक तय सीमा को निर्धारित किया गया).
हॉकी  के पेनल्टी कार्नर नियम अब इंडोर हॉकी  मैचों में भी लागू होगा.
विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच), हॉकी खेल की अंतराष्ट्रीय नियामक संस्था है. इसकी स्थापना वर्ष 1924 में की गई थी. वर्तमान में एफआईएच के 128 सदस्य देश हैं. इसका मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैंड) में स्थित है.


0 comments:

Post a Comment