जकार्ता के राज्यपाल जोको विडोडो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता-(24-JULY-2014) C.A

| Thursday, July 24, 2014
जकार्ता के राज्यपाल जोको विडोडो ने 22 जुलाई 2014 को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का चुनाव जीता. जोको विडोडो ने मतदान के 53 प्रतिशत मत प्राप्त कर चुनाव जीता. 
अंतिम परिणाम, आम चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया जो जकार्ता में केपीयू के नाम से जाना जाता है.
चुनाव परिणाम के अनुसार विडोडो ने 70997859 वोट, या लगभग 133 मिलियन वैध मतपत्र का 53.15 प्रतिशत मतों के साथ जीत दर्ज की. दूसरी ओर, सुबिआंतो ने 62576444 वोट या मतदान का 46.85 प्रतिशत मत प्राप्त किया. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान प्रतिशत 70.7 था.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का चुनाव परिणाम पूर्व जनरल प्राबोवो सुबिआंतो द्वारा चुनाव में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का हवाला देते हुए राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने का बाद जारी किया गया. राष्ट्रपति पद के लिए ये सुबिआंतो की तीसरी दावेदारी थी.

यह इंडोनेशिया में 16 साल पहले वर्ष 1998 में सुहार्तो के लंबे और क्रूर तानाशाही के बाद से दो उम्मीदवारों के सीधे एक दूसरे के खिलाफ पहला चुनाव था.


0 comments:

Post a Comment