प्रख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेन का घर संग्रहालय में परिवर्तित किया जाएगा-(19-JULY-2014) C.A

| Saturday, July 19, 2014
प्रख्यात भारतीय फिल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन के  बांग्लादेश के पाब्ना जिले में स्थित पुश्तैनी घर को संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा. संग्रहालय के रूप में घर को परिवर्तित करने का निर्णय 10 जुलाई 2014 को बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय के अपीलीय प्रभाग द्वारा पारित किया गया. अदालत ने इमाम गजाली संस्थान से तुरंत घर को वापस लेने का आदेश दिया जो दशकों पहले जमात ए इस्लामी द्वारा घर पर कब्जा कर लिया गया था.
वर्ष 1931 में सुचित्रा सेन ने रोमा दासगुप्ता कृष्ण के रूप में जन्म लिया था और पाब्ना (बांग्लादेश) के गोपालपुर क्षेत्र में उनका बचपन बीता. उनका परिवार वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान भारत चला गया था.
सुचित्रा सेन के बारे में
·       सुचित्रा सेन बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली भारतीय फिल्म अभिनेत्री थी.
·       वह वर्ष 1963 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मानित होने वाली पहली बंगाली अभिनेत्री थी. उन्होंने रूसी फिल्म महोत्सव में सात पक्के बंध के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का रजत पदक जीता.
·       वर्ष 1972 में उनको पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित किया गया था.
·       वर्ष 2005 में  उन्होंने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया.
·       वर्ष 2012 में उनको पश्चिम बंगाल सरकार के सर्वोच्च सम्मान बंगा बिभूषण से सम्मानित किया गया था.
·       सुचित्रा का जन्म 6 अप्रैल 1931 को हुआ था और 17 जनवरी 2014 को निधन हो गया.


0 comments:

Post a Comment