पांचवे सह्याद्री सिने अवार्ड्स 2014 मुंबई में प्रदान किये गए-(30-JULY-2014) C.A

| Wednesday, July 30, 2014
वर्ष 2014 के सह्याद्री सिने अवार्ड्स (पांचवे) 25 जुलाई 2014 को मुंबई में प्रदान किये गए. इस अवार्ड समारोह को गोदरेज एक्सपर्ट ने प्रायोजित किया था.
दूरदर्शन केंद्र, मुंबई के डीडी सह्याद्री टीवी चैनल द्वारा आयोजित इस सिने अवार्ड्स समारोह के पांचवे संस्करण के मुख्य अतिथि  प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार थे.
सह्याद्री सिने अवार्ड्स में सुनील सुखांतकर की मराठी फिल्म 'अस्तु', नागराज मंजुले की 'फंद्री' और महेश लिमये की 'येलो' ने सर्वश्रेष्ठ सम्मान जीता.

महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान 
सुमित्रा और सुनील सुखांतकार की 'अस्तु', को आलोचकों ने बहुत सराहा और इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला. मोहन अगाशे, इरावती हर्षे, मिलिन्द सोमण और हाथी की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म में भारतीय आदर्श प्रणाली का चित्रण किया गया है.
दूसरी तफ, नागराज मंजुले की पहली निर्देशित फिल्म 'फंद्रे' में जाति आधारित भेदभाव के बीच रोमांस पर केंद्रित है. मंजुले को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. इससे पहले वे भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पहले निर्देशक की पहली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार भी जीत चुके हैं.
महेश लिमये द्वारा निर्देशित और रीतेश देशमुख द्वारा निर्मित 2014 की मराठी फिल्म 'येलो' को विशेष जूरी पुरस्कार मिला. इस फिल्म में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एक बच्चे और मांबेटी के रिश्ते की पड़ताल की गई है.
'यशवंत राव चव्हानएक बाखर' लिए अशोक लोखंडे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और '72 माइलइक प्रवास' के लिए स्मिता तांबे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.
ऑस्कर पुरस्कार विजेता रेसुल पूकुट्टी को 'रेनी डे' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड पुरस्कार दिया गया.
पुरस्कार विजेताओं की सूची
क्रम संख्या
श्रेणी
पुरस्कार विजेताओं के नाम
फिल्म का नाम
1
सर्वश्रेष्ठ फिल्म

'अस्तु'
2
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
नागराज मंजुले
फंद्री
3
जूरी विशेष पुरस्कार फिल्म
 N/A
 येलो
4
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
अशोक लोखंडे
'यशवंत राव चव्हान एक बाखर'
5
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
स्मिता तांबे
‘72 माइलइक प्रवास'
6
मराठी सिनेमा में विशेष योगदान
महेश कोठारे

7
विशेष उल्लेखसोशल बायोपिक
समृद्धि पोरे
डॉ. प्रकाश बाबा आम्टे
8
सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता
मिहिरेश जोशी/ यश कुलकर्णी
अवताराची घोष्ठा
9
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता 
रुषिकेश जोशी
येलो
10
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री
तेजश्री प्रधान
लग्न पहावे करुण
11
सर्वश्रेष्ठ साउंड
रेसुल पूकुट्टी
रेनी डे
12
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले
नीतिश भारद्वाज/ प्रवीण ताराडे
पीतरारुण
13
सर्वश्रेष्ठ कहानी
नितिन दीक्षित
अवताराची घोष्ठा
14
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग
संजीव खोल्टे
रंगकर्मी
15
सर्वश्रेष्ठ गीतकार
संजय कृष्णजी पाटिल
'72 माइलइक प्रवास'
16
सर्वश्रेष्ठ संगीत
अतुल लोहार
पीकुली
17
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक
आदर्श शिंदे
दुनियादारी
18
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका
वैशाली माडे
वाघी
19
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत
शशांक पोवार
गुलाम बेगम बादशाह
20
सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक
सतीश बिडकर/ प्रशांत बिडकर
सात ना गात
21
सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन
ईश्वर बीदरी
थोड़ा तूझा थोड़ा माझा
22
सर्वश्रेष्ठ संपादन
दीपक बिरकुड/विलास रानाडे
रणभूमि
23
सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक
लीला गांधी
यशवंतराव चव्हान: एक बाखार