20वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 23 जुलाई 2014 से 3 अगस्त 2014 तक स्कार्टलैंड के ग्लासगो में-(24-JULY-2014) C.A

| Thursday, July 24, 2014
20वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 23 जुलाई 2014 से 3 अगस्त 2014 तक स्कार्टलैंड के ग्लासगो में प्रस्तावित है. जिसका शुभारंभ 23 जुलाई 2014 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीये करेंगी. वह राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष भी हैं.
20वें राष्ट्रमंडल खेल के दौरान कुल 71 देशों के साढ़े चार हज़ार खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे. इसमें भारत की ओर से कुल 224 खिलाड़ी भाग लेंगे. जिसमें भारतीय दल का ध्वजवाहक, लंदन ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार को चुना गया. 20वें राष्ट्रमंडल खेल का शुभंकर झाड़ीदार पौधे का मानवीय स्वरूप क्लाइडहै, जो की युवा उर्जा का संकेतक है.
विदित हो कि 19वें (वर्ष 2010, दिल्ली) राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर कुल 495 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था. जिन्होंने कुल 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीते थे.
राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित मुख्य तथ्य
·       राष्ट्रमण्डल खेल, ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल देशों के अन्तर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता है.
·       इसकी शुरुआत वर्ष 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में हुआ था, जिसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया था.
·       इसका आयोजन प्रत्येक चार वर्षों के अन्तराल पर होता है.
·       द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसका आयोजन नहीं किया गया था.
·       प्रारंभ में इसके अनेक नाम थे, जैसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स और ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स. वर्ष 1978 से इसे कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता है.
·       वर्ष 2001 में राष्ट्रमंडल खेल द्वारा मानवता, समानता और नियति की तीन मान्यताओं को अपनाया गया, जो राष्ट्रमंडल खेलों की अब मूल मान्यताएं हैं.
·       19वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 3 अक्टूबर 2010 से 14 अक्टूबर 2010 के बीच दिल्ली में किया गया था. इसमें 71 देशों के 6089 खिलाडियों ने 17 खेलों की 272 स्पर्धाओं में भाग लिया था. 



0 comments:

Post a Comment