भारत विश्व का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना-(28-APR-2017) C.A

| Friday, April 28, 2017
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 24 अप्रैल 2017 को भारत विश्व में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान पर था. वर्ष 2016 में भारत ने अपनी सेना पर करीब 55.9 अरब डॉलर खर्च किए हैं.
एसआईपीआऱआई के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका अभी भी पहले स्थान पर है.
इसके बाद चीन, रुस और सउदी अरब का स्थान आता है जो क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. अपनी सेना पर अधिक खर्च करने वाले अन्य देशों में जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया शामिल है.
एसआईपीआरआई के अनुसार विश्व सैन्य खर्च की विशेषताएं:
•    वैश्विक सैन्य खर्च वैश्विक जीडीपी का 2.2 फीसदी है.
•    जीडीपी के लिहाज से सबसे अधिक सैन्य खर्च मध्य पूर्व के देशों में और अमेरिका में सबसे कम था.
•    एशिया और ओसियाना में, वर्ष 2016 में सैन्य खर्चों में 4. 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, ऐसा दक्षिण चीन सागर में कई देशों द्वारा क्षेत्रीय अधिकारों के दावों की वजह से पैदा हुए तनाव के कारण हुआ.
•    अमेरिका सबसे अधिक खर्च करने वाला देश रहा. 2015 और 2016 के बीच इसके खर्च में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 271 अरब डॉलर हो गया.
•    सैन्य क्षेत्र पर सबसे अधिक खर्च करने वाले देशों की सूची में चीन, रुस औऱ सउदी अरब दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे.
•    वर्ष 2015 में सेना पर खर्च करने वाले देशों में तीसरे स्थान पर रहने वाला सउदी अरब 63.7 अरब अमेरिकी डॉलर के खर्च के साथ 2016 में चौथे स्थान पर आ गया.
•    शीर्ष 15 देशों की सूची में पाकिस्तान शामिल नहीं है औऱ इसने 2016 में 9.93 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं.
•    पश्चिमी यूरोम में सैन्य क्षेत्र में खर्च लगातार दूसरे वर्ष भी बढ़ा और 2016 में इसमें 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

0 comments:

Post a Comment