विश्व की सबसे उम्रदराज महिला एम्मा मोरानो का निधन-(18-APR-2017) C.A

| Tuesday, April 18, 2017
विश्व की सबसे उम्रदराज महिला एम्मा मोरानो का 15 अप्रैल 2017 को निधन हो गया. वे 117 वर्ष की थीं. उनका निधन इटली के वर्बेनिया में में हुआ.

वे विश्व की सबसे अधिक उम्र की महिला थीं तथा उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था. मोरानो के डॉक्टर कार्लो बावा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मोरानो की केयरटेकर ने उन्हें फोन कर बताया कि मोरानो का अपने आर्मचेयर में बैठे हुए निधन हो गया. एम्मा मोरानो के डॉक्टर ने उन्हें शुक्रवार को प्रतिदिन चेकअप के दौरान ठीक पाया था.

एम्मा मोरानो


•    एम्मा मोरानो का जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था.

•    मोरानो आज के दौर में 1900 ईसवी से पहले जन्मी एकमात्र इंसान थीं.

•    मोरानो ने अपने जीवन काल में दो विश्वयुद्ध, आर्थिक महामंदी, फासीवाद, वेटिकन के 10 पोप और अपने देश की 90 सरकारें देखीं.

•    वे उम्र के इस पड़ाव में कम बोलती थीं और अधिकतर समय सोकर बिताया करती थीं.

•    उनके परिवार में उनकी मां 91 साल तक जीवित रहीं जबकि उनकी एक बहन का 102 वर्ष की आयु में निधन हुआ.

•    ऐसा कहा जाता है कि उनका संतुलित जीवन ही उनकी लम्बी उम्र का राज़ है. वे 20 वर्ष की आयु से प्रतिदिन 3 अंडे खाती थीं.

•    एम्मा मोरानो की मृत्यु के बाद जमैका की वॉयलेट ब्राउन विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं

0 comments:

Post a Comment