क्विकर ने ऑनलाइन रीअल स्टेट पोर्टल कॉमन फ्लोर डॉट कॉम (Commonfloor.com) का अधिग्रहण किया-(09-JAN-2016) C.A

| Saturday, January 9, 2016
क्विकर ने 7 जनवरी 2016 को प्रोपर्टी (संपत्ति) खोज वेबसाइट कॉमन फ्लोर डॉट कॉम (Commonfloor.com) के अधिग्रहण की घोषणा की. इस अधिग्रहण में राशि की घोषणा नहीं की गयी है. यह अधिग्रहण शेयरों की बहुलता के आधार पर शेयर एक्सचेंज के माध्यम से किया गया है.
  • क्विकर ने वित्तीय संकट में टाइगर ग्लोबल प्रबंधन एलएलसी (LLC) के माध्यम से वेबसाइट को खरीदा है.
  • शेयर स्वैप अनुपात के आधार पर बाद में क्विकर के लिए यह सौदा 1.5 अरब अमरीकी डॉलर का होगा.
  • विलय अगले दो से तीन महीनों में पूरा हो जाने की उम्मीद है. कॉमन फ्लोर (Commonfloor) क्विकर के 30 लाख उपभोक्ताओं की पहुँच में होगा, इसका सीधा लाभ क्विकर को मिलेगा. क्विकर होम्स को कॉमन फ्लोर (CommonFloor) के संरचित डेटा और डोमेन विशेषज्ञ का लाभ मिलेगा.
क्विकर के बारे में-
• क्विकर एक भारतीय वर्गीकृत विज्ञापन प्लेटफोर्म है.
• यह 2008 में प्रणय चुलेट  द्वारा स्थापित किया गया था.
• इसका बंगलौर में मुख्यालय है. 
• इस तरह इसकी मोबाइल फोन, घरेलू सामान, कारों, अचल संपत्ति, रोजगार, सेवाओं और शिक्षा के रूप में विभिन्न श्रेणियों में भारत में 1000 से अधिक शहरों में लिस्टिंग है. 
कॉमन फ्लोर डॉट कॉम (CommonFloor.com) के  बारे में-
• कॉमन फ्लोर डॉट कॉम (CommonFloor.com) आईआईटी रुड़की और जेएसएसएटीए के तीन कंप्यूटर विज्ञान स्नातकों द्वारा 2007 में स्थापित किया गया भारतीय रियल एस्टेट पोर्टल है.
• 8 जनवरी 2015 को कॉमन फ्लोर (CommonFloor) ने गूगल से धन प्राप्त किया.

0 comments:

Post a Comment