भानुमूर्ति बीएम विप्रो के नए सीओओ नियुक्त-(09-JAN-2016) C.A

| Saturday, January 9, 2016
देश की तीसरी सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा फर्म  विप्रो ने 8 जनवरी 2016 को भानुमूर्ति बीएम को विप्रो के नए अध्यक्ष व  सीओओ के रूप में नियुक्त किया.कंपनी ने एक नयी इकाई- मार्केटिंग, इन्नोवेशन एंड टेक्नोलाजी(एमआईटी) भी बनाई है जिसकी अध्यक्षता विप्रो के ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज(जीआईएस) के प्रमुख जी.के. प्रसन्न करेंगे.
ये दोनों नियुक्तियां एक फरवरी से प्रभावी होंगी.
भानु और जीके प्रसन्न दोनों ही अबिदाली जेड नीमचवाला को रिपोर्ट करेंगे जो एक फरवरी से मुख्य कार्यकारी अधिकारी व बोर्ड सदस्य का प्रभार संभाल रहे हैं.
भानु ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), वारंगल से इंजीनियरिंग की है और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है.

0 comments:

Post a Comment