संस्कृति मंत्रालय ने 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के तहत पुस्तकालयों के उन्नयन-आम लोगों को सेवाएं प्रदान करने की योजना के लिए 400 करोड़ रूपये की मंजूरी दी. राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के प्रमुख संघटक इस प्रकार हैं:
1. राष्ट्रय भारतीय वर्चुअल पुस्तकालय का गठन (एनवीएलआई);
2. एनएमएल मॉडल पुस्तकालयों की स्थापना;
3. पुस्तकालयों के मात्रात्मक एवं गुणात्मक सर्वे ; और
4. क्षमता निर्माण
इस योजना के तहत मिशन चुने हुए पुस्तकालयों के बुनियादी ढांचे के उन्ननयन एवं संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत 35 राज्य केंद्रीय पुस्तकालयों एवं 35 जिला पुस्तकालयों (राज्य सरकारों द्वारा पहचान किए जाने वाले) और छह पुस्तकालयों में प्रौद्योगिकी उन्नयन करेगा. अभी तक 11 राज्य केंद्रीय पुस्तकालयों एवं 11 जिला पुस्तकालयों की पहचान की गई.
संस्कृंति मंत्रालय के तहत छह पुस्तकालय इस प्रकार है-
1. दिल्ली पब्लिक पुस्तकालय
2. दिल्लीत खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक पुस्तकालय, पटना
3. राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता
4. केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय, दिल्ली
5. रामपुर रजा पुस्तकालय, उत्तर प्रदेश
6. तंजावूर महाराजा सरफोजी सरस्वती महल पुस्तकालय, तमिलनाडु
इसके तहत 12 राज्यों के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई एवं तीन राज्यों को कोष जारी कर दिए गए. एनएमएल के तहत बुनियादी ढांचे एवं प्रौद्योगिकी के उन्यन के लिए 12 राज्यों में मंजूरी प्राप्त राज्य केंद्रीय पुस्तकालयों एवं जिला पुस्तकालयों के विवरण निम्नलिखित हैं-
क्र | राज्य /केंद्रशासित प्रदेश | पुस्तकालयों के नाम | मंजूरी प्राप्त परियोजना अनुमानित |
1. | उत्तर प्रदेश | राज्य केंद्र पुस्तकालय, इलाहाबाद | 206.00 |
सरकार जिला पुस्तकालय, इटावा | 87.00 | ||
2. | ओडिशा | एचकेएम राज्य पुस्तकालय, भुवनेश्वर | 223.00 |
जिला पुस्तकालय, गंजम | 40.36 | ||
3. | गोवा | कृष्णा दास शमा राज्य केंद्र पुस्तकालय | 223.00 |
डॉ. फ्रांसिस्को लुइस गोम्स जिला पुस्तकालय | 87.00 | ||
4. | कर्नाटक | राज्य केंद्र पुस्तकालय, बेंगलूरू | 223.00 |
जिला केंद्र पुस्तकालय, शिवमोगा | 87.00 | ||
5. | पश्चिम बंगाल | राज्य केंद्र पुस्तकालय, कोलकाता | 222.81 |
उत्तर बंगाल राज्य पुस्तकालय, कूचबेहार | 86.98 | ||
6. | तेलंगाना | राज्य केंद्र पुस्तकालय अफजलगंज, हैदराबाद | 112.25 |
जिला पुस्तकालय, महबूब नगर | 52.00 | ||
7. | छत्तीपसगढ़ | जिला पुस्तकालय, रायगढ़ | 87.00 |
जिला पुस्तकालय, दंतेवाड़ा | 87.00 | ||
8. | त्रिपुरा | बीरचंद्र राज्य केंद्र पुस्तकालय, अगरतला | 223.00 |
उनाकोटी जिला पुस्तकालय कैलाशहर | 87.00 | ||
9. | अरूणाचल प्रदेश | राज्य केंद्रीय पुस्तकालय, इटानगर | 223.00 |
जिला लाइब्रेरी, पासीघाट | 87.00 | ||
10. | मिजोरम | राज्य केंद्र पुस्तकालय, आइजोल | 100.00 |
जिला पुस्तकालय, कोलासिब | 50.00 | ||
11. | राजस्थान | राज्य केंद्र पुस्त्कालय, जयपुर | 100.83 |
12. | गुजरात | राज्य केंद्र पुस्तकालय, गांधीनगर | 106.01 |
संस्कृति मंत्रालय के तहत पुस्तकालय
क्र. पुस्तकालयों के नाम मंजूरी प्राप्त परियोजना अनुमानित
1 दिल्ली पब्लिक पुस्तकालय, दिल्ली 234.38
2 खुदा बख्शू ओरिएंटल पब्लिक पुस्तकालय, पटना 398.78
3 तंजावूर महाराजा सरफोजी पुस्तकालय, तंजावूर 691.22
4 राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता 426.84
5 केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय, दिल्ली 452.38
0 comments:
Post a Comment