फोर्ब्स अंडर-30 अचीवर्स लिस्ट में 45 भारतीय शामिल-(06-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 6, 2016
फोर्ब्स द्वारा जनवरी 2016 में जारी 30 साल से कम उम्र के सफल व्यक्तियों ‘फोर्ब्स अंडर-30 अचीवर्स’ की वार्षिक लिस्ट में 45 भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं. इस लिस्ट में उन लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बिल्कुल नई परिस्थितयां तैयार की.
45 भारतीयों में कंज्यू्मर टेक्नोलॉजी में 22 साल के रितेश अग्रवाल शामिल हैं, जो ओयो रूम्स के संस्थापक और सीईओ हैं. इस सूची में गगन बियाणी और नीरज बेरी का भी नाम है जो मोबाइल एप्लिकेशन, स्प्रिग के सह-संस्थापक हैं. यह मोबाइल एप्लिकेशन लोगों को स्वास्थ्यवर्धक खाना ढूंढने और मंगवाने और तेजी से इसका सप्लाई कराने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें 25 साल की करिश्मा शाह का भी नाम है जो एल्फाबेट के गूगल एक्स से जुड़ी हैं. हॉलीवुड और मनोरंजन क्षेत्र से 27 साल की कनाडाई लिली सिंह का नाम है जो लेखक-हास्य कलाकार हैं और नए दौर के उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने यू-ट्यूब के जरिए अपने प्रशंसक बनाए.
भारतीय मूल के अन्य सफल लोगों में नीला दास शामिल हैं जो सिटी ग्रुप की उपाध्यक्ष हैं. 29 साल की दिव्या नेट्टिमी वाइकिंग ग्लोबल इन्वेस्टर में निवेशक विश्लेषक हैं. इस सूची में विकास पटेल का भी नाम है जो हेज फंड मिलेनियम मैनेजमेंट में वरिष्ठ विश्लेषक हैं.
विदित हो कि फोर्ब्स की '30 अंडर 30' की लिस्ट में कुल 600 पुरुष-महिलाएं शामिल हैं, जो अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण युवा उद्यमी, रचनात्मक नेतृत्व और चमकते सितारे हैं. ये उद्यमी उपभोक्ता प्रौद्योगिकी, शिक्षा, मीडिया, विनिर्माण और उद्योग, कानून और नीति, सामाजिक उद्यमी, विज्ञान और कला क्षेत्रों से जुड़े हैं.

0 comments:

Post a Comment