मैरी बारा जनरल मोटर्स की अध्यक्ष नियुक्त-(06-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 6, 2016
अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने कम्पनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैरी बारा को 4 जनवरी 2016 को कंपनी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया.
उन्होंने थियोडोर सॉल्सो का स्थान लिया है. सॉल्सो बोर्ड के लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद पर कार्य करेंगे.
उनकी यह नियुक्ति तत्काल से प्रभावी है.
मैरी बारा के बारे में 

• मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य करने से पहले वह वर्ष 2013 से अगस्त, 2014 तक कार्यकारी उपाध्यक्ष, वैश्विक उत्पाद विकास, खरीद और आपूर्ति श्रृंखला के पद पर कार्यरत थीं.
• जबकि वर्ष 2011 से वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वैश्विक उत्पाद विकास के पद पर कार्यरत थी.
• उन्होंने वर्ष 1985 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की.
• बारा ने वर्ष 1988 में जीएम फैलोशिप प्राप्त करने के पश्चात स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिज़नस से एमबीए किया.

0 comments:

Post a Comment