वेन रूनी, वॉक्सहॉल इंग्लैंड प्लेयर ऑफ़ द इयर एवार्ड 2015 के लिए चुने गए-(06-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 6, 2016
मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान वेन रूनी को 5 जनवरी 2016 को लगातार दूसरी बार वॉक्सहॉल इंग्लैंड प्लेयर ऑफ़ द इयर एवार्ड के लिए चुना गया.
 
विजेता के लिए इंग्लैंड सपोर्टर्स क्लब द्वारा कराए गए मतदान में रूनी को 37 प्रतिशत मत प्राप्त हुए.
 
रूनी को यह खिताब चौथी बार प्राप्त हुआ है, विदित हो वर्ष 2015 में रूने ने कुल 51 गोल किए थे.
इस पुरस्कार के लिए चयनित होने के साथ ही रूनी ने बॉबी चार्लटन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.
 
इसके अतिरिक्त कराए गए मतदान में स्टोक सिटी फुटबाल क्लब के खिलाड़ी जैक बटलैंड को अंडर 21 प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार के लिए चुना गया. बटलैंड को कुल मतदान में 54 प्रतिशत मत प्राप्त हुए.
 
दोनों विजेआतों को यह पुरस्कार 26 मार्च,2016 को जर्मनी और इंग्लैंड के मध्य आयोजित होने वाले मैच के दौरान प्रदान किया जाएगा.

0 comments:

Post a Comment