सीट्रिप ने मेकमाईट्रिप में 18 करोड़ डॉलर का निवेश किया-(11-JAN-2016) C.A

| Monday, January 11, 2016
यात्रा वेबसाइट सीट्रिप डॉट कॉम ने 08 जनवरी 2016 को भारतीय ऑनलाइन यात्रा कंपनी मेकमाईट्रिप में 18 करोड़ डॉलर का निवेश किया है
  • सीट्रिप डॉट कॉम के अनुसार यह सौदा परिवर्तनीय बांड के तौर पर किया गया.
  • सीट्रिप डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी लियांग जियांजांग का इरादा भारत में 'निवेश के साथ आनलाइन यात्रा बाजार में जगह बनाना है.
  • सरकारी एजेंसी शिन्ह्वा और मेकमाइट्रिप के मुख्य कार्यकारी दीप कालरा के अनुसार इस भागीदारी से दोनों कंपनियों को फायदा होगा क्योंकि चीन और भारत के ऑनलाइन पर्यटन में कई समानता है
मेकमाईट्रिप केबारे में-
  • मेकमाईट्रिप, भारत की सबसे बड़ा ऑनलाइन यात्रा एजेंट है जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी.
  • मेकमाईट्रिप, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई टिकट, छुट्टी संकुल और होटल, घरेलू बस और रेल टिकट, निजी कार और टैक्सी किराया, बी 2 बी और संबद्ध सेवाओं के लिए काम करती है.

0 comments:

Post a Comment