चीन की कारोबारी पत्रिका हुरुन द्वारा 07 जनवरी 2016 को जारी रिपोर्ट के अनुसार विप्रो कंपनी के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए 27514 करोड़ रुपए दान किए.
सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा विभिन्न कारोबार में अपनी धाक रखने वाले विप्रो कंपनी के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए 27514 करोड़ रुपए दान करके पिछले वर्ष देश के दानियों की सूची में अव्वल रहे.
चीन की कारोबारी पत्रिका हुरुन द्वारा 'भारतीय दानी' की सूची में अजीम प्रेमजी के बाद सार्वजनिक नीति, शिक्षा और शहरी गवर्नेंस पर 2404 करोड़ रुपए के दान के साथ नंदन रोहिणी निलकेणी दूसरे व उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के साथ ही सामाजिक विकास एवं शिक्षा के लिए 1322 करोड़ रुपए दान देकर इंफोसिस के संस्थापक एन नारायण मूर्ति इस परिवार में तीसरे स्थान पर रहे.
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देश में शिक्षा के विकास के उद्देश्य से आठ राज्यों के साढ़े तीन लाख से अधिक स्कूलों के लिए काम कर रहा है.
पेट्रोलियम सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी देश के सर्वाधिक अमीर है. वर्ष 2015 में उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में 345 करोड़ रुपए दान किया और दानियों की सूची में छठे स्थान पर रहे.
हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 10 भारतीय दानवीरों में 1238 करोड़ रुपए का दान करके सूचना प्रौद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की देश की दूसरी बड़ी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक दिनेश चौथे स्थान पर है.

535 करोड़ रुपए के साथ एचसीएल के संस्थापक एवं अध्यक्ष शिव नादर पांचवें स्थान पर रहे.
इसके अलावा 326 करोड़ रुपए का दान देकर सलाह सेवा एवं शैक्षणिक प्रबंधन क्षेत्र की कंपनी जीईएमएस एजुकेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सनी वैरकी एवं दान वीर परिवार में सातवें, 158 करोड़ रुपए के साथ यूटीवी समूह के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉनी स्क्रीववाला आठवें, 139 करोड़ रुपए के साथ बजाज समूह के अध्यक्ष राहुल बजाज नौवें और 96 करोड़ रुपए दान करके निर्माण क्षेत्र की कंपनी शपूरजी पलोनजी समूह के अध्यक्ष पलोनजी मिस्त्री 10वें स्थान पर रहे.
इस सूची में 12 नयी हस्तियां शामिल हुईं जबकि 26 सूची से बाहर हो गए है.

35 करोड़ रुपए दान देकर इंफोसिस के 32 वर्षीय रोहन मूर्ति देश के युवा दानकर्ता बन गए हैं.
सबसे उम्रदराज दानी 86 वर्षीय पलोनजी मिस्त्री को बताया गया है.
अज़ीम प्रेमजी के बारे मे-
- मूल रूप से व्यापारी अजीम हाशिम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 को मुम्बई में के भारतीय परिवार में हुआ.
- उनके पिता एम०एच० हाशम प्रेमजी ने उनका विवाह यास्मीन प्रेमजी के साथ किया.
- फ़ोर्ब्स की (2015) की रिपोर्ट के अनुसार उनका कारोबार 17.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति का है.
- वे व्यवसायी, परोपकारी और सॉफ्टवेयर उद्योग विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष है.
- वे विविधीकरण और विकास के साथ चार दशकों से कंपनी का मार्गदर्शन कर रहे हैं.
0 comments:
Post a Comment