भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरबीर ग्रेवाल को 4 जनवरी 2016 को न्यूजर्सी की सबसे अधिक सघन आबादी वाली काउंटी में शीर्ष अभियोजक नियुक्त किया गया. वह राज्य में इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति हैं.
42 वर्षीय गुरबीर ग्रेवाल ने बर्जन काउंटी के कार्यकारी अभियोजक के तौर पर शपथ ग्रहण की. उन्होंने जॉन मोलिनेल्ली का स्थान लिया है जिनका 14 वर्ष लंबा कार्यकाल पूरा हो गया.
42 वर्षीय गुरबीर ग्रेवाल ने बर्जन काउंटी के कार्यकारी अभियोजक के तौर पर शपथ ग्रहण की. उन्होंने जॉन मोलिनेल्ली का स्थान लिया है जिनका 14 वर्ष लंबा कार्यकाल पूरा हो गया.
गुरबीर ग्रेवाल
• पूर्व संघीय अभियोजक ग्रेवाल ने अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के लिए धोखाधड़ी के बहुत से मामले लड़े हैं.
• इससे पहले वे नेवार्क में आर्थिक अपराध इकाई के प्रमुख के तौर पर सेवा दे रहे थे.
• वे कंप्यूटर हैकिंग सेक्शन के भी प्रमुख रह चुके हैं.
• गुरबीर ग्रेवाल, ग्लेन रॉक के नागरिक हैं तथा इस पद पर नियुक्त किये जाने वाले पहले सिख हैं.
• उन्हें न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी द्वारा 2013 में नामांकित किया गया.
• ग्रेवाल ने द कॉलेज ऑफ़ विलियम एंड मैरी मार्शल वाईट लॉ स्कूल से कानून शिक्षा में मानद उपाधि प्राप्त की.
0 comments:
Post a Comment