जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद का 7 जनवरी 2016 को नई दिल्ली स्थित एम्स में उनका निधन हो गया. वे 79 वर्ष के थे.
सईद ने जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की स्थापना की थी. उन्हें गले में दर्द एवं बुखार की शिकायत होने पर एम्स में भर्ती कराया गया.
सईद ने जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की स्थापना की थी. उन्हें गले में दर्द एवं बुखार की शिकायत होने पर एम्स में भर्ती कराया गया.
मुफ़्ती मोहम्मद सईद
• 12 जनवरी 1936 को जन्मे सईद वर्ष 1987 तक इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे.
• वर्ष 1987 में उन्होंने वी पी सिंह की पार्टी जन मोर्चा में शामिल होने के लिए कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था.
• वे वर्ष 1989 में पहले मुस्लिम गृह मंत्री बने.
• वे पीवी नरसिंह राव के कार्यकाल में दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने वर्ष 1999 में कांग्रेस छोड़ कर अपनी बेटी महबूबा मुफ़्ती के सहयोग से जम्मू एवं कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का गठन किया.
• वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में कश्मीर घाटी में पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
• मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने 1 मार्च 2015 को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
0 comments:
Post a Comment