67वें बाफ्टा पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म ‘12 इयर्स ए स्लेव’ को दिया गया-(19-FEB-2014) C.A

| Wednesday, February 19, 2014
वर्ष 2014 का  बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) पुरस्कार लंदन में 16 फरवरी 2014 को प्रदान किया गया. पुरस्कारों के क्रम में यह 67वां है. 
इसमें अलफोंसो कुआरोन द्वारा निर्देशित फिल्म ग्रेविटीने सर्वाधिक 6 पुरस्कार-सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म, सर्वश्रेष्ठ सिनेमोटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ साउंड, सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल म्यूजिक और सर्वश्रेष्ठ स्पेशल विजुअल इफेक्ट जीते.

अलफोंसो कुआरोन की ग्रेविटीने जीता. फिल्म "12 ईयरस ए स्लेव" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड दिया गया. यह फिल्म अमेरिकी दास प्रथा पर आधारित है.
  
फिल्म "12 ईयरस ए स्लेव" के लिए चिवेटल इजिओफोर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया.
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की संक्षिप्त भूमिका वाली फिल्म द ग्रेट गेट्सबायको भी दो श्रेणियों में पुरस्कार मिले.

यह पुरस्कार वर्ष 2013 में ब्रिटिश सिनेमा के वृत्तचित्र और फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय के लिए प्रदान किया गया. 

बाफ्टा पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: "12 ईयर्स ए स्लेव" (निर्देशक-स्टीव मैकक्वीन)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : अलफोंसो कुआरोन (फिल्म-ग्रेविटी)  
सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म: ग्रेविटी (अलफोंसो कुआरोन द्वारा निर्देशित)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: केट ब्लैंकेट (फिल्म-ब्लू जैस्मीन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : चिवेटल इजिओफोर (फिल्म-12 ईयर ए स्लेव)
सर्वश्रेष्ठ संगीत : स्टीवन प्राइस (ग्रेविटी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बरखद अबिदी (कैप्टन फिलिप)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : जेनिफर लोरेंस (फिल्म- अमेरिकन हसल)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: द ग्रेट गेट्सबी
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: फिलोमेना
सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले: इरिक वारेन सिंगर, डेविड ओ रूसैल
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म : क्रिश बुक और जेनिफर ली (फ्रोजन)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: ग्रेविटी
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम: फिल्म द ग्रेट गेट्सबाय
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन: फिल्म द ग्रेट गेट्सबाय

विदित हो कि बाफ्टा पुरस्कार ब्रिटिश फिल्म ऐकेडमी द्वारा दिया जाता है और इसे ब्रिटेन का ऑस्कर माना जाता है. यह एक वार्षिक पुरस्कार है.



0 comments:

Post a Comment