केंद्र सरकार ने 5 जनवरी 2016 को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं के 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के प्रस्ताव को मंजूरी दी. केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया. इसके तहत सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल स्तर के 33 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी. नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई.
केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं के 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व को मंजूरी से संबंधित मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारी सूचना के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे जबकि सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आरक्षण सीमा 14 से 15 फीसदी होगी.
विदित हो कि महिला सशक्तिकरण से संबधित समिति ने अपनी छठी रिपोर्ट में सरकार से अद्र्धसैनिक बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की सिफारिश की थी.
विदित हो कि महिला सशक्तिकरण से संबधित समिति ने अपनी छठी रिपोर्ट में सरकार से अद्र्धसैनिक बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की सिफारिश की थी.
0 comments:
Post a Comment