26 जनवरी परेड में पहली बार भाग लेगी विदेशी सेना की रेजीमेंट-(11-JAN-2016) C.A

| Monday, January 11, 2016
इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पहली बार राजपथ पर विदेशी सेना की टुकड़ी भी भारतीय सैनिकों के साथ मार्च करेगी. यह टुकड़ी फ्रांस के सैनिकों की होगी. 
गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद मुख्य अतिथि होंगे.
  • फ्रांस की सातवीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 35वीं इनफेन्ट्री रेजीमेंट के 56 जवान परेड की तैयारी के लिए भारत में शक्ति 2016 दल के साथ संयुक्त सैनिक अभ्यास में भाग ले रहे हैं.
  • यह अभ्यास 08 जनवरी 2015 से राजस्थान में शुरू हुआ है.
  • गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिये कुछ और सैनिक भी फ्रांस से आएंगे.
  • 1950 के बाद पहली बार 26 जनवरी को विदेशी सेना की रेजीमेंट परेड में भाग लेगी.
  • इससे पहले भारत की तीनों सेनाओं (जल सेना, थल सेना, वायु सेवा) के जवान 14 जुलाई 2009, बैस्ताइल डे पर मराठा लाइट इन्फेंट्री के जवान पेरिस फ्रांस जाकर वहां के कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं.
  • बैस्ताइल दिवस (फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस) 14 जुलाई को हर साल मनाया जाता है. फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस 14 जुलाई 1789, फ्रांसीसी क्रांति की प्रतीकात्मक शुरुआत की गई है.

0 comments:

Post a Comment