आस्ट्रेलिया ने की अंडर19 विश्वकप में भाग न लेने की घोषणा-(06-JAN-2016) C.A

| Wednesday, January 6, 2016
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सुदरलैंड ने 5 जनवरी 2016 को घोषणा की कि आस्ट्रेलिया वर्ष 2016 के अंडर19 विश्वकप में भाग नहीं लेगा.
आस्ट्रेलिया सरकार की अनुसंशा पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया. आस्ट्रेलिया सरकार के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से अस्ट्रेलिया टीम के लिए बांग्लादेश असुरक्षित है. 

विदित हो बांग्लादेश के चटगांव में 27 जनवरी 2016 से शुरू होने वाले अंडर19 विश्वकप में आस्ट्रेलिया ग्रुप डी में शामिल था, इस समूह में अस्ट्रेलिया के साथ नेपाल, भारत और न्यूज़ीलैंड भी शामिल थे.
यह प्रतियोगिता 16 देशों के मध्य आयोजित होनी है.

आस्ट्रेलिया की वापसी के बाद आईसीसी ने आयरलैंड की अंडर 19 टीम को प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है.

0 comments:

Post a Comment