दीपक गुप्ता संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष नियुक्त-(25-NOV-2014) C.A

| Tuesday, November 25, 2014
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी दीपक गुप्ता 22 नवंबर 2014 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष नियुक्त हुए. उन्होंने यूपीएससी की निवर्तमान अध्यक्ष रजनी राजदान का स्थान लिया. जो 22 नवंबर 2014 को सेवानिवृत हो गईं. दीपक गुप्ता, झारखंड कैडर के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष नियुक्ति संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत राष्ट्रपति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष की नियुक्ति करते हैं. यूपीएससी के अध्यक्ष का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक की होती है.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वर्तमान सदस्य सूची 
•    दीपक गुप्ता अध्यक्ष 
•    डेविड आर सिम्लिंग सदस्य 
•    मनबीर सिंह सदस्य
•    अमर प्रताप सिंह सदस्य
•    डी के धवन सदस्य
•    विनय मित्तल सदस्य
•    पी केलिमसुन्गला सदस्य
•    हेम चन्द्र गुप्ता सदस्य
•    छतर सिंह - सदस्य
विदित हो कि केंद्र सरकार ने दीपक गुप्ता को यूपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर, उस परंपरा को तोड़ दिया, जिसके तहत संघ लोक सेवा आयोग के मौजूदा सदस्यों में से ही किसी को इस संवैधानिक संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता था.




1 comments:

Post a Comment