पत्रिका फार्च्यून द्वारा जारी ‘बिजनेस पर्सन ऑफ दि ईयर’ की सूची में भारतीय मूल के तीन सीईओ शामिल-(14-NOV-2014) C.A

| Friday, November 14, 2014
अमेरिका की व्यापारिक पत्रिका फार्च्यून ने ‘बिजनेस पर्सन ऑफ दि ईयर’ की सूची जारी की. इस सूची में भारतीय मूल के तीन मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को शामिल किया गया है. इसमें मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा, माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला और हरमैन इंटरनेशनल के चेयरमैन दिनेश पालीवाल शामिल हैं. अजय बंगा को सूची में 28वें स्थान पर रखा गया है, जबकि सत्य नाडेला 38वें और दिनेश पालीवाल 42वें पायदान पर हैं.
फार्च्यून पत्रिका की इस सूची में 50 वैश्विक कारपोरेट प्रमुखों को नामित किया गया.

भारतीय मूल के तीन मुख्य कार्यकारियों को फार्च्यून की ‘बिजनेस पर्सन ऑफ दि ईयर’ की सूची में जगह मिली है. इनमें माइक्रोसाफ्ट के सत्य नाडेला शामिल हैं. सूची में गूगल के सीईओ लैरी पेज प्रथम स्थान पर हैं.

पत्रिका फार्च्यून द्वारा जारी ‘बिजनेस पर्सन ऑफ दि ईयर 2014’ की सूची (प्रथम दस)
1. लैरी पेज 
2. टिम कूक (Tim Cook) 
3. जॉन मार्टिन (John Martin) 
4. मोंटगोमरी मारन एंड स्टेव इल्स (Montgomery Moran and Steve Ells) 
5. डेनिस रोम्स (Denise Ramos) 
6. राबर्ट इगर (Robert Iger) 
7. केन हिक्स (Ken Hicks) 
8.मैरी डिलोन (Mary Dillon) 
9. जार्ज स्कैंगोस (George Scangos)
10. जैक मा (Jack Ma)



0 comments:

Post a Comment