पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का 77 वर्ष की आयु में निधन-(25-NOV-2014) C.A

| Tuesday, November 25, 2014
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का 24 नवंबर 2014 को मुंबई में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह कैंसर से पीडि़त थे. देवड़ा यूपीए सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे थे. उनके बेटे मिलिंद देवड़ा भी यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे. देवड़ा के पुत्र मिलिंद देवड़ा मुंबई से सांसद हैं. अपने लंबे राजनीतिक करियर में देवड़ा कई अहम पदों पर रहे.
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध करवाने में सबसे बड़ी भूमिका मुरली देवड़ा की ही थी. देवड़ा की ही याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने इस संदर्भ में फैसला सुनाया था. अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत देवड़ा ने पार्षद के तौर पर की थी. राजनीति में आने से पहले वे समाज सेवी के तौर पर सक्रीय थे. वर्ष 1968 से 1978 तक वह मुंबई नगर निगम के काउंसलर भी रहे.  वहीं वर्ष 1977 से 1978 तक वह मुंबई के मेयर भी रहे. देवड़ा तीन बार (वर्ष 1984,1989,1991) दक्षिण मुंबई से लोकसभा के लिए चुने गए.
पेशे से कारोबारी देवड़ा वर्ष 2006 में मणिशंकर अय्यर की जगह केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्री बने. मुरली देवड़ा अप्रैल 2002 में राज्यसभा के सदस्य बने. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवड़ा ने यूपीए-1 सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री का पदभार संभाला था. वह 22 वर्षों तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. गांधी परिवार के करीबी समझे जाने वाले मुरली तीन बार राज्यसभा के लिए चुने गए. मुरली देवड़ा को वर्ष 2006 में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया. उन्होंने म्यामांर, अल्जीरिया और मिस्र के साथ तेल डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया और सूडान, चाड़, इथियोपिया तथा कोमोरोस के मंत्रियों के साथ वार्ताएं कीं. देवड़ा ने नवंबर 2007 में पहली भारत-अफ्रीका हाइड्रोकार्बन सम्मेलन और प्रदर्शनी की मेजबानी भी की. जुलाई 2011 में देवड़ा संचार और सूचना तकनीक राज्य मंत्री बनाए गए.
मुरली देवड़ा के बारे में
•    मुरली देवड़ा का जन्म 10 जनवरी 1937 को मुंबई में हुआ था.
•    मुरली देवड़ा अर्थशास्त्र में स्नातक थे.
•    वह वर्ष 2002 में पहली बार महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चुने गए.
•    वह वर्ष 1968 में पहली बार मुंबई नगर पालिका के पार्षद चुने गए.
•    वर्ष 1977 में वह शिवसेना के समर्थन से मुंबई के मेयर चुने गए. 
•    मुरली देवड़ा वर्ष 1982 में कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने.
•    मुरली देवड़ा केंद्र सरकार में दो बार मंत्री रह चुके थे.
•    यूपीए की सरकार में मुरली देवड़ा ने पेट्रोलियम और कॉर्पोरेट अफेयर्स जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाला था.


1 comments:

Post a Comment