सुरेश रैना हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) की टीम उत्तर प्रदेश विजार्ड्स की सह मालिक बने-(24-NOV-2014) C.A

| Monday, November 24, 2014
भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना 17 नवंबर 2014 को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) की टीम उत्तर प्रदेश विजार्ड्स की सह मालिक बन गए. इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के अभिजीत सरकार ने लखनऊं के सहारा शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की. रैना से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एचआईएल की रांची फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन चुके हैं.
हॉकी इंडिया लीग भारत में हॉकी प्रतियोगिता की पेशेवर लीग है. यह हाकी इंडिया द्वारा आयोजित की जाती है. टूर्नामेंट के पहले सत्र में पांच फ्रेंचाइजी आधारित टीमों ने हिस्सा लिया था. पहली हॉकी इंडिया लीग का आयोजन 14 जनवरी 2013 से 10 फरवरी 2013 के बीच किया गया, जिसमें 5 टीमें दिल्ली वेव राइडर्स, जेपी पंजाब राइडर्स, सहारा इंडिया उत्तर प्रदेश विजा‌र्ड्स, डाबर मुंबई मैजीशियन और पटेल-यूनिएक्सेल रांची राइनो ने भाग लिया. यह टूर्नामेंट 5 स्थानों दिल्ली, जालंधर, लखनऊ, मुंबई और रांची में खेला गया. हॉकी इंडिया लीग में विश्व के शीर्ष हॉकी खिलाड़ी भाग लेते हैं. वर्ष 2014 में, भुवनेश्वर स्थित कलिंग लांसर्स छठी टीम  के रूप में शामिल हो गई. हीरो मोटोकॉर्प एचआईएल का वर्तमान में प्रायोजक है.
हॉकी इंडिया लीग के विजेता
वर्ष 2013 का विजेता - रांची राइनो 
वर्ष 2014 का विजेता - दिल्ली वेवराइडर्स
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल- संदीप सिंह (22 गोल)


0 comments:

Post a Comment