इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार -2014-(17-NOV-2014) C.A

| Monday, November 17, 2014
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार 14 सितंबर 2014 को प्रदान किए. यह पुरस्कार वर्ष 2012-13 के लिए प्रदान किए गए.
 
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार को इंदिरा गांधी आधिकारिक राजभाषा पुरस्कार के रूप में जाना जाता है जो प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के सीएमडी मधुसूदन को संगठन में सर्वश्रेष्ठ हिंदी कार्यान्वयन के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड प्रदान किया गया.
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार योजना केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग द्वारा स्थापित किया गया था. यह पुरस्कार राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने में मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीयकृत बैंकों की उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता हैं.
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार योजना के तहत निम्न पुरस्कार दिए गए हैं:-
भारत सरकार के विभागों/मंत्रालयों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.
राष्ट्रीयकृत बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.
भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.
केन्द्रीय सरकार के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा नकद पुरस्कार.
बोर्ड, स्वायत्त निकायों, ट्रस्ट, सोसायटी आदि के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड.

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग में सर्वश्रेष्ठ प्रगति हासिल करने वाले केंद्र सरकार के मंत्रलयों/विभागों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों/स्वायत्त निकायों तथा  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को इंदिरा गांधी राजभाषा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया.  यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राजभाषा समारोह में 15 नवंबर 2014 को प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 48 शील्ड एवं 18 प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. 

वर्ष 2013-14 के लिए इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार विजेताओं की सूची हेतु क्लिक करें.

इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार 
इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार राजभाषा नीति के कार्यान्वयन और हिंदी के प्रयोग को आगे बढ़ाने में उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं. इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1986-87 में किया गया था. इसके अंतर्गत प्रति वर्ष विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों व शहर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को राजभाषा नीति के अनुपालन में उपलब्धियों के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं. साथ ही केंद सरकार, बैंक, वित्तीय संस्थानों, विश्वविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों और केंद्रीय सरकार के स्वायत्त निकायों को हिंदी में मूल पुस्तकें लिखने वाले कार्यरत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं. 

विदित हो कि इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार पहली बार वर्ष 1986-1987 के लिए वर्ष 1988 में आयोजित किए गए थे.


0 comments:

Post a Comment