मोहम्मद शाहिद मरणोपरांत उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान हेतु चयनित-(25-AUG-2016) C.A

| Thursday, August 25, 2016
आधुनिक हॉकी के खिलाड़ी वाराणसी के मोहम्मद शाहिद 24 अगस्त 2016 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मरणोपरांत प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार लक्ष्मण अवार्ड के लिए चयनित किये गये.

पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार और क्रिकेटर सुरेश रैना को भी लक्ष्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. पुरस्कारों में तीन लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि के अतिरिक्त लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति प्रदान की जाएगी.

पुरस्कारों के लिए चयनित पांच सदस्यीय टीम ने रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में युगल स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने वाले मेरठ के मनु अत्री और एथलीट सीमा पुनिया का भी चयन किया है.

इसके अतिरिक्त पूर्व एथलीट विजय सिंह चौहान को भी लक्ष्मण अवार्ड दिया जाएगा. पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी गोरखपुर की प्रेम माया को भी रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. 

वर्ष 2014-15 और वर्ष 2016-17 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों के चयन के लिए जो समिति बनायी गई उसमें प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर जैन, खेल निदेशक डॉ.आरपी सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक राजेंद्र सिंह, अर्जुन अवार्डी गुलाबचंद और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि डॉ. विजय सिन्हा को शामिल किया गया.

0 comments:

Post a Comment