मंजुला चेल्लुर मुम्बई उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की गयी-(18-AUG-2016) C.A

| Thursday, August 18, 2016
Manjula Chellur
मंजुला चेल्लुर को 12 अगस्त 2016 को बंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. उनकी 24 अगस्त 2016 से प्रभावी होगी. वर्तमान में वह कलकत्ता उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश है.

वह बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने वाले डीएच वाघेला का स्थान लेंगी. डीएच वाघेला 10 अगस्त 2016 को अल्प अवधि छह महीनों तक इस पद पर रहे.

मंजुला चेल्लुर, सुजाता मनोहर के बाद बंबई उच्च न्यायालय की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी. जिन्होंने 1994 में बंबई उच्च न्यायालय में कार्य किया उनकी सेवा निवृत्ति 2017 में निर्धारित है.

मंजुला चेल्लुर बारे में-
• मंजुला चेल्लुर का जन्म कर्नाटक में 1955 में हुआ. उन्होंने वकालत का अध्ययन करने के बाद कर्नाटक में ही एक वकील के रूप में वकालत का अभ्यास शुरू कर दिया.
• बेल्लारी जिले में वह पहली महिला वकील थी. जो 1988 में, जिला जज नियक्त की गयी. 
• 2000 में, वह कर्नाटक उच्च न्यायालय की एक स्थायी जज नियुक्त की गयी.
• 2012 में, उन्हें केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. 2014 में उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया.

0 comments:

Post a Comment