करेंट अफेयर्स साप्ताहिक सारांश: 15 अगस्त 2016 से 20 अगस्त 2016 तक

| Sunday, August 21, 2016
iastyyari.blogspot.in पाठकों की सुविधा हेतु साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

•    जिस भारतीय महिला खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन स्क्वैश ओपन- 2016 के महिला एकल वर्ग का ख़िताब जीता: दीपिका पल्लिकल

•    12 अगस्त 2016 को मनाये गये ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ का विषय था: गरीबी उन्मूलन और सतत उत्पादन लक्ष्य

•    जिस देश द्वारा पहली बार क्वांटम कम्युनिकेशन सेटेलाईट प्रक्षेपित किया गया: चीन

•    स्वामी नारायण संस्थान के निवर्तमान प्रमुख का नाम, जिनका हाल ही में निधन हो गया: स्वामी महाराज

•    उस फर्राटा धावक का नाम, जिसने हाल ही में ओलंपिक खेलों में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया: उसेन बोल्ट

•    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संस्कृत, फारसी, अरबी, पाली तथा प्राकृत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु जिस पुरस्कार से विद्वानों को सम्मानित किया: महर्षि बादरायन व्यास सम्मान

•    जिस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार ने 15 अगस्त 2016 को न्यूनतम मजदूरी 14,000 रूपये करने की घोषणा की: दिल्ली

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2016 को लाल किले की प्राचीर से पाकिस्तान अधिकृत जिस क्षेत्र का नाम लिया जो काफी चर्चा में रहा: बलूचिस्तान

•    हाल ही में जिस कंपनी ने सीबीएम गैस के उत्पादन पर 823 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की: ओएनजीसी

•    नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) ने हाल ही में जितनी कंपनियों को डीलिस्ट करने की घोषणा की: 14

•    हाल ही में चर्चा में रहा ‘जल तरंग’ है: नौकायन अभियान

•    ओडिशा विधान सभा में राजभाषा अधिनियम, 2016 का अनुमोदन किया गया. इसके तहत प्रदेश में जो परिवर्तन किए जाएंगे: सरकारी कामकाज ओड़िया भाषा में होंगे

•    जिस प्रदेश की विधानसभा ने वस्तु और सेवाकर- जी.एस.टी से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के अनुमोदन हेतु एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया: बिहार

•    पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगस्त माह के आखिर (25 और 26 अगस्त) में होने वाले दक्षेस मंत्री स्तरीय सम्मेलन हेतु जिस केंद्रीय मंत्री को नामित किया गया: वित्तमंत्री अरूण जेटली

•    केंद्र सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की स्वास्थ्य सेवा हेतु हाल ही में जितने राशि तक के वार्षिक खर्च वहन करने की घोषणा की: एक लाख रूपए

•    जिसे हाल ही में मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया: नजमा हेपतुल्ला

•     ‘टैक्सी फॉर श्योर’ हाल ही में बंद होने के कारण चर्चा में रही. यह निम्न में से किस कंपनी की अनुशंसी इकाई थी:ओला

•    जिसे हाल ही में पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया: वी. पी. सिंह बदनौर

•    सरकार ने हाल ही में जिन सेवाओं हेतु कार्ड से भुगतान करने पर ट्रांजैक्शन फीस (सुविधा शुल्क और सेवा शुल्क) माफ करने की घोषणा की: सरकारी सेवाओं हेतु

•    जिसे हाल ही में असोम (असम) का राज्यपाल नियुक्त किया गया: बनवारी लाल पुरोहित

•    जिस वैज्ञानिक को हाल ही में एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया: पी शणमुगम

•    रियो ओलंपिक में जिस महिला धावक ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीता: रुथ जेबेट

•    जिसकी अध्यक्षता में बनाई गयी समिति ने वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल के दौरान हुए पर्यावरण नुकसान की रिपोर्ट हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण को सौंपी: शशि शेखर

•    केंद्रीय शहरी विकास एवं जल संसाधन मंत्रालय द्वारा कुल जितने शहरों हेतु स्मार्ट गंगा सिटी योजना आरंभ की गयी: 10

•     'अन्ने घोड़े दा दान' नामक प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यास के लेखक निम्न में से कौन हैं, जिनका 16 अगस्त 2016 को निधन हो गया: गुरदयाल सिंह

•    भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वैश्विक इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल देश के जिस पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित किया: पं. जवाहरलाल नेहरू

•    जिस राज्य की विधानसभा ने 16 अगस्त 2016 को सर्वसम्मेति से वस्तुग और सेवा कर संविधान संशोधन विधेयक को अपना समर्थन प्रदान किया: बिहार

•    भारत ने जिम्बा ब्वे  में जिस तूफ़ान के प्रभाव को देखते हुए उसे दस लाख अमरीकी डॉलर की सहायता दी: अलनीनो

•    यूनीलीवर ने हाल ही में स्वीडन की जिस कम्पनी के अधिग्रहण की घोषणा की: ब्लू एयर

•    जिसे हाल ही में अंदमान एवं निकोबार का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया: जगदीश मुखी

•    हाल ही में जिस कलाकार को 'संगीत मार्तंड उस्ताद चांद खान लाइफटाइफ अचीवमेंट पुरस्कार' हेतु चुना गया: पंडित शिवकुमार शर्मा
 
•    रियो ओलंपिक में पदक जीतने के कारण चर्चा में रही साक्षी मलिक मूल रूप से जिस राज्य से संबंधित हैं: हरियाणा

•    हाल ही में केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सेनानीयों के पेंशन में जितने राशि की वृद्धि की घोषणा की: 5,000 रूपये

•    बिहार का वह जिला जो हाल ही में जहरीली शराब के सेवन से 17 लोगों की मृत्यु के कारण चर्चा में रहा: गोपालगंज

•    वह भारतीय महिला बैडमिन्टन खिलाड़ी जो रियो ओलंपिक के फ़ाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाकर चर्चा में रहीं: पीवी सिंधू

•    रियो ओलंपिक के फर्राटा दौड़ प्रतियोगिता के सबसे प्रसिद्ध एवं सफल खिलाड़ी उसेन बोल्ट जिस देश के खिलाड़ी हैं:जमैका

•    भारतीय डाक भुगतान बैंक परियोजना का कुल व्यय निर्धारित किया गया है: 800 करोड़ रुपये

•    असम के नवनिर्वाचित राज्यपाल हैं: बनवारी लाल पुरोहित

•    भारतीय पहलवान जिन्हें रियो ओलंपिक में कोर्ट ऑफ़ आरबिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स द्वारा चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया: नरसिंह यादव

•    रियो ओलंपिक में भारत की ओर से महिला कुश्ती में पहला कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी: साक्षी मलिक

•    वह बैंक जिसने अपने पांच सहायक बैंकों एवं एक महिला बैंक के विलय को मंजूरी प्रदान की: भारतीय स्टेट बैंक

•    जिन्हें हाल ही में मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया: नजमा हेपतुल्ला

•    वह खिलाड़ी जिसने रियो ओलंपिक में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता: उसेन बोल्ट

•    हाल ही में चर्चा में रहा ‘एयरलैंडर 10’ है: हीलियम से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान

•    वह भारतीय अनुसंधान संस्थान जिसने जल पदूषण की जांच के लिए पोर्टेबल किट का आविष्कार किया - भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र 

•    महिला फुटबॉल टीम जिसने स्वीडन को 2-1 से हराते हुए पहली बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता - जर्मनी

•    उसेन बोल्ट द्वारा 4x100 मीटर रिले दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतने के साथ ओलंपिक खेलों में जीते गये पदकों की संख्या – नौ 

•    विश्व भर में 19 अगस्त 2016 को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय मानवीय दिवस का विषय था – एक मानवता

0 comments:

Post a Comment