करेंट अफेयर्स सारांश: 23 अगस्त 2016-(24-AUG-2016) C.A

| Wednesday, August 24, 2016

iastyyari.blogspot.in पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

•    राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हेतु चयनित भारत की पहली महिला जिमनास्ट: दीपा करमाकर

•    भारतीय मूल के सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति जिनका हाल ही में निधन हो गया: एस आर नाथन

•    हाल ही में संपन्न भारत-वेस्टइंडीज़ की चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में जिन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया:रविचंद्रन अश्विन 

•    जिन्हें अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया: जगदीश मुखी

•    जिसने हाल ही में पंजाब के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की: वी पी सिंह बदनोर

•    जिस देश की कैबिनेट ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1971 के युद्ध (मुक्ति संग्राम) को लेकर दुष्प्रचार के लिए उम्रकैद की सजा के प्रावधान को मंजूरी दी: बांग्लादेश
•    दो भारतीय-अमेरिकी महिलाएं व्हाइट हाउस की फैलो चुनी गईं. उनके नाम हैं: अंजली त्रिपाठी और टीना आर शाह

•    भारतीय वन सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिस राज्य के वन्य क्षेत्र में आठ वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है:पंजाब 

•    जिस राज्य में डॉ. अंबेडकर के योगदान हेतु ‘समानता की प्रतिमा’ नाम से तांबे की प्रतिमा लगाई गयी: महाराष्ट्र

•     राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कोलकाता में आकाशवाणी के जिस चैनल का शुभारंभ किया: मैत्री चैनल

•     ब्राजील के पुरूष फुटबॉल टीम ने रियो ओलंपिक में जिस पदक को जीता: स्वर्ण पदक

•     मिचेल स्टार्क हाल ही में वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए. वे जिस देश के खिलाड़ी हैं:ऑस्ट्रेलिया

•     विश्व का पहला क्वांटम कम्युनिकेशन सेटेलाईट जिस देश ने प्रक्षेपित किया: चीन

•     हाल ही जिन्हें असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया: बनवारी लाल पुरोहित

•     हाल ही में भारत ने जिस देश के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण समझौता पर हस्ताक्षर किए: जर्मनी

0 comments:

Post a Comment