आर अश्विन छः मैन ऑफ द सीरीज़ जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बने-(24-AUG-2016) C.A

| Wednesday, August 24, 2016
वेस्ट इंडीज के सेंट लूसिया में आर अश्विन के शानदार प्रदर्शन के लिए 22 अगस्त 2016 को 'उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज़' से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही वह छः मैन ऑफ द सीरीज़ जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए.
आर अश्विन ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया, बल्ले से जहां अश्विन ने 234 रन बनाए तो गेंद से 17 विकेट भी हासिल की. 29 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने सीरीज़ मे दो शतक भी लगाया और दो बार पारी में 5 विकेट भी झटके.
अश्विन के बारे में-
  • अश्विन के शानदार प्रदर्शन के लिए 'उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज़' से सम्मानित किया गया.
  • इस सीरीज में उन्होंने दो शतक जड़ा है और दो बार पांच से ज्यादा विकेट लिये हैं.
  • यह सम्मान उनके 36वें टेस्ट के करियर में छठी बार था.
  • इसके साथ ही अश्विन अब सबसे ज़्यादा मैन ऑफ़ द सीरीज़ हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.  
  • इससे पहले भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज़्यादा 'मैन ऑफ़ द सीरीज़' का रिकॉर्ड संयुक्त तौर पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग के नाम था.
  • दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज़ों ने 5 बार 'मैन ऑफ़ द सीरीज़' का अवॉर्ड जीता.
  • ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ और दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अभी तक सिर्फ़ 36 टेस्ट और 13 सीरीज़ ही खेले हैं.
  • इस दौरान उनका 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन और 104 टेस्ट में 5 बार 'मैन ऑफ़ द सीरीज़' होने वाले सहवाग को पीछे छोड़ना सही मायनों में अहम है.
  • भारतीय किकेट के 84 सालों के इतिहास में यह कारनामा मरने वाले आर अश्विन प्रथम भारतीय क्रिकेटर हैं.
  • इसके साथ ही आर अश्विन बेनो, ग्रेग और बॉथम के साथ इलीट क्लास में शामिल हो गए.
  • इसमें अब तक सिर्फ तीन दिग्गज दो आस्ट्रेलिया के और एक अंग्रेज खिलाड़ी रिची बेनो, टोनी ग्रेग और बॉथम ही स्थान बना पाये.
  • रिचो बेनो ने सबसे पहले 1957-58 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.
  • टोनी ग्रेग ने 1973-74 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया.
  • अंग्रेज ऑलराउंडर इयान बॉथम ने 1981 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल किया.
भारतीय इतिहास में सबसे ज़्यादा मैन ऑफ़ द सीरीज़ जीतने वाले टॉप-10 क्रिकेटर:
    
क्रिकेटर                     सीरीज़           मैच              अवॉर्ड 
आर अश्विन                36             13                6
वीरेंदर सहवाग             104            39                5
सचिन तेंदुलकर            200            74                5
कपिल देव                  131            38                4
हरभजन सिंह              103            47                 4
अनिल कुंबले               132            51                4
राहुल द्रविड़                 164            60                4
मोहम्मद अज़हरउद्दीन     99              37                3
ज़हीर ख़ान                  92              41                3
सौरव गांगुली               113             45                3

0 comments:

Post a Comment