आईसीसी ने 11 दिसम्बर 2015 को वर्ष 2016 में भारत के 8 विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले टी-20 विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा की.
विदित हो वर्ष 2016 का टी-20 विश्वकप 8 मार्च 2016 से 3 अप्रैल 2016 के मध्य आयोजित की जाएगी.
प्रतियोगिता के दौरान कुल 58 मैच खेले जाएंगे जिनमे से 35 पुरषों के और 23 महिलाओं के होंगे.
यह 27 दिवसीय प्रतियोगिता बेंगलुरू, चेन्नई, धर्मशाला, कोलकाता, मोहाली, मुंबई, नागपुर और नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी.
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 30 और 31 मार्च को दिल्ली और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे.
जबकि 3 अप्रैल को होने वाला फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित किया जाएगा.
पुरुषों वर्ग के विजेता को पुरस्कार के 5.6 मिलियन यूएस डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी. विदित हो यह राशि वर्ष 2014 की पुरस्कार राशि से 86 प्रतिशत अधिक है.
जबकि महिला वर्ग के लिए कुल पुरस्कार राशि 400000 डॉलर है. जो बांग्लादेश में आयोजित किए गए वर्ष 2014 के टी-20 विश्वकप की तुलना में 122 प्रतिशत अधिक है.
आईसीसी टी-20 विश्वकप 2016 का कार्यक्रम निम्न प्रकार है
पुरुष वर्ग :
पहला दौर : इस वर्ग के विजेता दूसरे दौर में पहुंचेंगे
ग्रुप ए : बांग्लादेश, नीदरलैंड, आयरलैंड और ओमा
ग्रुप बी : जिम्बाब्वे, स्काटलैंड, हांगकांग और अफगानिस्तान
दूसरे दौर के ग्रुप :
सुपर 10 ग्रुप 1 : श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ग्रुप बी की विजेता टीम
सुपर 10 ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ग्रुप ए की विजेता
महिला वर्ग :
ग्रुप ए : आस्ट्रेलिया (ए वन) , दक्षिण अफ्रीका (ए टू), न्यूजीलैंड (ए थ्री) , श्रीलंका (ए फोर), आयरलैंड (ए फाइव).
ग्रुप बी : इंग्लैंड (बी वन), वेस्टइंडीज (बी टू), भारत (बी थ्री) , पाकिस्तान (बी फोर), बांग्लादेश (बी फाइव).

0 comments:
Post a Comment