भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान शशि बाला का निधन-(22-JUNE-2015) C.A

| Monday, June 22, 2015
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान शशि बाला का उनके पुत्र अग्रिम ठाकुर सहित 21 जून 2015 को राष्ट्रीय राजमार्ग 344-A के नज़दीक पंजाब स्थित रोपड़-नवांशहर-फगवाड़ा रोड पर एक सड़क हादसे में निधन हो गया.

45 वर्षीय बाला ने वर्ष 1987 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर आरंभ किया तथा उन्हें वर्ष 1997 में ज़िम्बाबवे के हरारे में खेले गए विश्व महिला हॉकी मुकाबले में कप्तान नियुक्त किया गया.


वह वर्ष 1998 में नीदरलैंड विश्व कप हॉकी मुकाबले के दौरान भारतीय टीम की सदस्य भी थीं.

संन्यास लेने के बाद वे भारतीय रेलवे हॉकी टीम की कोच रहीं तथा बाद में पंजाब हॉकी टीम की चयनकर्ता बनीं.

0 comments:

Post a Comment