मूर्तिदेवी पुरस्कार-2014 हेतु डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी की रचना ‘व्योमकेश दरवेश’ का चयन-(29-JUNE-2015) C.A

| Monday, June 29, 2015
वर्ष 2014 के मूर्तिदेवी पुरस्कार के लिए हिन्दी के साहित्य समालोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी की रचना व्योमकेश दरवेशको चुना गया. यह क्रम में 28वां मूर्तिदेवी पुरस्कार है.
डॉ. एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई चयन समिति की बैठक में ज्ञानपीठ द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार का निर्णय 26 जून 2015 को किया गया.  ‘व्योमकेश दरवेशहिन्दी के समालोचक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के जीवन पर आधारित है.
मूर्तिदेवी पुरस्कार के तहत डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को चार लाख रुपये नकद, सरस्वती की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

वर्ष 2013 का मूर्तिदेवी पुरस्कार मलयालम लेखक सी राधाकृष्णन को और पहला मूर्ति देवी पुरस्कार वर्ष 1983 में कन्नड़ के लेखक सी के नागराज राव को प्रदान किया गया था.

मूर्तिदेवी पुरस्कार 
मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रतिवर्ष ऐसी रचना के लिए दिया जाता है, जिसमें भारतीय दर्शन और संस्कृति पर ज़ोर दिया गया हो.  पुरस्कार-स्वरूप विजेता को 4 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति-पत्र, देवी सरस्वती की प्रतिमा और शॉल प्रदान किया जता है.

डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी से संबंधित मुख्य तथ्य
डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के विस्कोहर गांव में 16 फरवरी 1931 को हुआ था.
उनकी प्रमुख रचनाओं में लोकवादी तुलसीदास, मीरा का काव्य, देश के इस दौर में, कुछ कहानियां : कुछ विचार, जैसा कह सका और नंगातलाई का गांव शामिल है.
डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को व्यास सम्मान, गोकुलचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार, डॉ. रामविलास शर्मा सम्मान और सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं.

मूर्तिदेवी पुरस्कार विजेताओं की सूची
वर्ष
पुरस्कृत साहित्यकार
पुरस्कृत रचना
भाषा
1983
सी.के नागराज राव
कन्नड़
1984
वीरेंद्र कुमार सखलेचा
हिन्दी
1985
मनुभाई पाँचोली दर्शक'
गुजराती भाषा
1986
कन्हैया लाल सेथिआ
राजस्थानी
1988
विष्णु प्रभाकर
हिन्दी
1989
विद्या निवास मिश्र
हिन्दी
1990
मुनि श्री नागराज
हिन्दी
1991
डॉ प्रतिभा राय
यज्ञसेनी
मलयालम
1992
कुबेरनाथ राय
कामधेनु
हिन्दी
1993
श्यामाचरण दुबे
हिन्दी
1994
शिवाजी सावन्त
मराठी
1995
निर्मल वर्मा
भारत और यूरोप प्रतिश्रुति के क्षेत्र
हिन्दी
2000
गोविन्दचन्द्र पांडेय
हिन्दी
2001
राममूर्ति त्रिपाठी
हिन्दी
2002
यशदेव शल्य
हिन्दी
2003
कल्याण मल लोढा
हिन्दी
2004
नारायन देसाई
मारू जीवन आज मारी वाणी
गुजराती
2005
डॉ राममूर्ति शर्मा
भारतीय दर्शन की चिन्तनधारा
हिन्दी
2006
कृष्णबिहारी मिश्र
कल्पतरु की उत्सव लीला
हिन्दी
2007
वीरप्पा मोइली
श्री रामायण महानिवेशणम
कन्नड़
2011
गुलाब कोठारी
मैं ही राधा मैं ही कृष्ण
हिंदी
2012
हरप्रसाद दास
वमसा
उड़िया
2013
सी राधाकृष्णन
तिक्कडल कतान्हू तिरूमधुरम
मलयालम


0 comments:

Post a Comment