महाराष्ट्र के रेवदंडा समुद्र तट पर बहकर आई 42 फीट लंबी ब्लू व्हेल की मौत-(27-JUNE-2015) C.A

| Saturday, June 27, 2015
अलीबाग का रेवदंडा समुद्र तट: 40 फीट लंबी मादा ब्लू व्हेल की मौत
महाराष्ट्र में अलीबाग के रेवदंडा समुद्र तट पर 24 जून 2015 को 20 टन से भी ज्यादा वजन वाली 42 फीट लंबी एक मादा ब्लू व्हेल की मौत हो गई. यह व्हेल मछली समुद्री लहरों के तेज बहाव से मुंबई के अलीबाग समुद्र तट पर आ गई थी. व्हेल का वजन करीब 20 टन था और इसकी लंबाई 40 फीट थी. यह पहली बार है कि किसी बड़ी ब्लू व्हेल को महाराष्ट्र के तट पर देखा गया.
इस घटना के कुछ दिन पहले ही दो ब्लू व्हेल (मां-बछड़ा जोड़ी) और चार ब्राइड व्हेल को महाराष्ट्र में कंकेश्वर के पास सिंधुदुर्ग तट देखा गया.

अरब सागर में लगभग 20 प्रकार की व्हेल पाई जाती हैं. व्हेल दो प्रकार की होती हैं- दांतेदार और बलीन. बलीन व्हेल के मुंह में एक विशेष फिल्टर होता है जो गंदगी और अन्य समुद्री कचरे को बाहर फेंक देता है. मुंबई के अलीबाग समुद्र तट पर पाई गई ब्लू व्हेल और हमबैक व्हेल बलीन वर्ग की व्हेल हैं.

0 comments:

Post a Comment