भारत यौन हिंसा के लिए बने यूएन ट्रस्ट में योगदान देने वाला पहला देश बना-(27-JUL-2016) C.A

| Wednesday, July 27, 2016
UN   Logo
संयुक्त राष्ट्र फील्ड सपोर्ट (डीएफएस) ने 22 जुलाई 2016 को घोषणा की कि भारत ने यौन हिंसा के शिकार लोगों की सहायता हेतु 100000 अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि प्रदान की. 

इससे भारत इस संस्था में योगदान करने वाला पहला देश बना. इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने लोगों से स्वेच्छा से योगदान दिए जाने की अपील की थी.

यूएन ट्रस्ट फंड

•    यूएन ट्रस्ट फंड का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को समाप्त करना है. 

•    वर्ष 1996 में इसकी स्थापना के समय से ही यूएन ट्रस्ट फंड 426 पहलों के लिए 136 देशों में 116 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धनराशि दे चुका है.

•    इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 50/166 के तहत की गयी.

•    इसे यूएन वीमेन के अधीन चलाया जाता है.

•    यह एजेंसी महिलाओं एवं लड़कियों पर होने वाले अत्याचार से उन्हें बचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाती है.

•    इसमें सेवाओं तक पहुंच, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं स्वास्थ्य देखभाल आदि कार्य शामिल हैं.

•    इसमें कानूनों एवं नीतियों को लागू करना तथा योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना शामिल है.

0 comments:

Post a Comment