डेटन पीस अकोर्ड की 20 वीं वर्षगांठ मनायी गयी-(25-NOV-2015) C.A

| Wednesday, November 25, 2015
डेटन पीस अकोर्ड: यह एक शांति समझौता है, जिसके लागू होने के बाद 21 नवंबर, 1995 को विनाशकारी बोस्नियाई युद्ध समाप्त हो सका.  
डेटन पीस अकोर्ड 21 नवंबर, 1995 को समाचारों की सुर्खियाँ बना. विश्व में डेटन शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने की 20 वीं वर्षगांठ मनाई गई.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भी शांति और राजनीतिक स्थिरता और पिछले 20 वर्षों के दौरान हासिल की गयी सामाजिक व आर्थिक प्रगति पर डेटन शांति समझौते के बारे में बोस्निया और हर्जेगोविना सरकार के प्रयासों की सराहना की.
डेटन पीस अकोर्ड के बारे में
• डेटन शांति समझौते पर बोस्नियाई युद्ध को समाप्त करने के लिए ओहियो में राइट पैटर्सन एयर फोर्स बेस पर 21 नवंबर 1995 को हस्ताक्षर किए गए और एक संप्रभु बोस्निया और हर्जेगोविना के लिए नींव रखी गयी.
• समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की प्रक्रिया रिचर्ड होलब्रुक, तत्कालीन मुख्य अमेरिका शांति वार्ताकार और विदेश मंत्री वारेन क्रिस्टोफर के नेतृत्व में की गयी .
• समझौते के अनुसार दो स्वायत्त अस्तित्वों सर्ब गणराज्य और मुख्य रूप से बोस्निअक क्रोएट फेडरेशन में बोस्निया विभाजित हो गया और बेहद विकेन्द्रीकृत और दुष्कर सिस्टम बनाया गया.
• बोस्नियाई युद्ध चार साल तक लड़ा गया. जिससे लाखों लोग विस्थापित हुए और एक लाख से अधिक को जान गवानी पड़ी.

0 comments:

Post a Comment