प्रसिद्ध फ्रेंच बुद्धिजीवी रेने गिरार्ड का निधन-(06-NOV-2015) C.A

| Friday, November 6, 2015
प्रसिद्ध फ्रेंच बुद्धिजीवी रेने गिरार्ड का संयुक्त राज्य अमेरिका में 4 नवंबर 2015 को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्हें न्यू डार्विन के नाम से भी जाना जाता था.
रेने गिरार्ड प्रतिष्ठित एकेडेमी फ्रंकैस (फ्रेंच एकेडमी) के 40 सदस्यों में से एक थे. गिरार्ड स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में फ्रेंच और इटैलियन विभाग में प्रोफेसर थे, जहां उन्होंने 30 वर्ष तक सेवा की.
गिरार्ड ने डिकेत, डीजायर एंड द नावेल (1961), वायलेंस एंड द सेकर्ड (1972) और द थिंग्स हिडन सिसं द फाउंडेशन ऑफ द वर्ल्ड (1978) सहित लगभग 30 किताबें लिखी. उनकी अंतिम पुस्तक अचीवर क्लाउजविट्ज़ (2007) थी.
गिरार्ड को संघर्ष और हिंसा और मानव व्यवहार में नकल की भूमिका में विशेष रुचि थी. गिरार्ड वर्ष 1923 में फ्रांस में पैदा हुआ, लेकिन वर्ष 1947 में वह संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए.

0 comments:

Post a Comment