झारखंड सरकार ने महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया-(29-SEP-2015) C.A

| Tuesday, September 29, 2015
झारखंड सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 27 सितंबर 2015 को झारखंड राज्य पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर इसकी घोषणा की.
विदित हो कि उपरोक्त के साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपोलो अस्पताल को प्रतीकात्मक एक रुपये में जमीन देने की घोषणा की.

0 comments:

Post a Comment