नेपाल ने गाय को अपना राष्ट्रीय पशु घोषित किया-(22-SEP-2015) C.A

| Tuesday, September 22, 2015
नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान के अनुसार 20 सितंबर 2015 को गाय को नेपाल का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है. नेपाल के इस नए संविधान का राष्ट्रपति राम बरन यादव द्वारा काठमांडू स्थित संसद में उद्घाटन किया गया.

हिन्दू धर्म में गाय को पवित्र पशु माना जाता है तथा हिन्दू राष्ट्र होने के कारण नेपाल सरकार ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया. इससे गाय को क़ानून द्वारा संरक्षण प्रदान किया जायेगा तथा देश में गौवध पर भी पूर्णतया रोक लगा दी गयी है

नेपाल ने 20 सितंबर 2015 को राष्ट्रपति राम बरन यादव द्वारा घोषणा के उपरांत पहला लोकतांत्रिक संविधान अपनाया. संविधान की धारणा, इसका विकास तथा इसे प्रतिनिधि संविधान सभा द्वारा अपनाया गया.

0 comments:

Post a Comment