विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन का निर्माण चिली में आरंभ-(31-MAY-2017) C.A

| Wednesday, May 31, 2017
चिली की राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट द्वारा 28 मई 2017 को विश्व की सबसे बड़ी ऑप्टिकल और इंफ्रारेड दूरबीन के निर्माण का उद्घाटन किया गया. 

यह निर्माण कार्य एंटोफागास्टा क्षेत्र के पारानाल वेधशाला में किया जा रहा है. चिली का अटाकाम मरुस्थल देश के सबसे बड़े प्रतीकात्मक स्थलों में एक है और यह दुनिया का सबसे सूखाग्रस्त क्षेत्र भी  है. इस दूरबीन की सहायता से वैज्ञानिकों को ब्रहमांड की आतंरिक गतिविधियों को समझने में मदद मिलेगी.
सबसे बड़ी ऑप्टिकल और इंफ्रारेड दूरबीन

•    यूरोपियन सदर्न ऑब्जवेर्टरी (ईएसओ) द्वारा बनाए जा रहे इस अत्यधिक विशाल दूरबीन (ईएलटी) में मुख्य दर्पण का व्यास 39 मीटर है. दूरदर्शी आमतौर पर उस प्रकाशीय तंत्र को कहा जाता है जिससे देखने पर दूर की वस्तुएं बड़े आकार की और स्पष्ट दिखाई देती हैं.

•    इस दूरबीन की विशेषता यह है कि इसे ऑप्टिकल प्रणाली का प्रदर्शन सुधारने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी एडेप्टिव ऑप्टिकल से बनाया जा रहा है. इसमें वायुमंडलीय विक्षोभ को सही करने की क्षमता भी विद्यमान है.

•    इस विशाल दूरबीन का निर्माण वर्ष 2024 तक कर लिया जाएगा. इसे चिली में 3046 मीटर ऊंचे पर्वत सेरो आर्मजोन की चोटी पर बनाया जा रहा है.

•    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इस परियोजना में अहम भूमिका निभा रहे हैं और वे इसके स्पेक्ट्रोग्राफ के डिजाइन और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. यह एक समय पर अलग-अलग रंगों में चार हजार तस्वीरें ले सकता है.

0 comments:

Post a Comment