करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 18 नवम्बर 2016

| Saturday, November 19, 2016
iastyyari.blogspot.in पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
•    देश के जिस शहर में मेट्रो ट्रेन पहली बार कैशलैस मेट्रो बनी: मुंबई
•    नई व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार ने एटीएम के अलावा जिसको दो हजार रुपए निकालने हेतु अधिकृत किया: कुछ पेट्रोल पंप
•    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से निष्कासित जिस नेता को पुन: पार्टी में शामिल कर लिया गया: रामगोपाल यादव
•    विश्व व्यापार मेला में कैशलेस लेनदेन हेतु जिस संस्था ने पहल की: आईटीपीओ
•    अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) को कानूनी संस्था के रूप में अस्तित्व में लाने हेतु जितने और देशों के हस्ताक्षर की आवश्यकता है: 15
•    वह क्रिकेटर जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के पहले अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर शुरू किया: लियो हैरिसन
•    अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के उस सदस्य का नाम जिसका हाल ही में 102 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया: गार्डनर मुलॉय
•    हाल ही में जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने हर घर बिजली लगातार योजना का उद्घाटन किया: बिहार
•    केंद्र सरकार ने जिस विवादित इस्लामी उपदेशक के एनजीओ पर प्रतिबंध लगाया: जाकिर नाइक
•    हरियाणा के फर्राटा धावक धरमबीर सिंह पर राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने जितने साल का प्रतिबंध लगाया है: आठ साल
•    वह देश जिसने नियंत्रण रेखा के पास लगातार किए जा रहे संघषर्विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को एक ‘डेमार्श’ जारी किया: भारत
•    सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में यह देश लगातार 8वीं बार भी अव्वल रहा: चीन
•    जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में भारत जितने स्थान पर रहा: 20वें
•    भारत और चीन के बीच हैण्ड-इन-हैण्ड के नाम से संचालित संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का छठवाँ संस्करण नवम्बर 2016 से भारत के जिस स्थान पर शुरू हुआ: पुणे
•    विमुद्रीकरण के निर्णय पर जिस राज्य ने पहला प्रस्ताव पारित किया: छत्तीसगढ़

0 comments:

Post a Comment