संपत्ति के मामले में मुंबई दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल-(22-OCT-2016) C.A

| Saturday, October 22, 2016
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल है लंदन इस सूची में प्रथम स्थान पर है.
  • न्यू वर्ल्ड वेल्थ नामक एक रिपोर्ट के अनुसार लंदन में कुल 2,700 अरब डॉलर की संपत्ति है. इसके साथ वह सूची में प्रथम स्थान पर है.
  • न्यूयॉर्क शहर 2,600 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और टोक्यो 2,200 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है.
  • मुंबई इस सूची में 14वें स्थान पर है.
  • मुंबई वासियों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है.
  • रिपोर्ट के अनुसार 45,000 करोड़पतियों, 28 अरबपतियों के साथ-साथ मुंबई में बंबई शेयर बाजार भी है और यह देश की आर्थिक राजधानी भी है.
  • इन 15 शहरों में सॉन फ्रांसिस्को समुद्री क्षेत्र 1,900 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहा.
  • बीजिंग 1800 अरब डॉलर के साथ पांचवे, शंघाई 1600 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर रहा.
  • भारत का एक मात्र शहर मुंबई ही इस सूची में शामिल है.
  • अन्य शहरों में लॉस एंजिलिस, हांगकांग, सिंगापुर, शिकागो, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस भी शामिल हैं.
  • इस रपट में कुल संपत्ति से आशय देश के सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध उनकी निजी संपत्ति से है.

0 comments:

Post a Comment