रवांडा के अंतिम राजा किगेली वी का निधन-(19-OCT-2016) C.A

| Wednesday, October 19, 2016

रवांडा के अंतिम राजा किगेली वी का 16 अक्टूबर 2016 को निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. पूर्वी अफ्रीकी देश पर एक वर्ष से भी कम वर्ष तक राज करने वाले रवांडा के अंतिम राजा थे.
जीन बैप्टिस्ट किंग किगेली को 28 जुलाई 1959 में सत्ता हासिल हुई थी और 1959 में किंग किगेली के सत्ता पर आसीन होने के बाद उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था.
28 जनवरी 1961 में राजशाही को समाप्त कर दिया गया.
राजा किगेली वी से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    राजा किगेली वी का जन्म 29 जून 1936 को हुआ था.
•    राजा किगेली वी ने पूर्वी अफ्रीका सहित केन्या और युगांडा सहित, अमेरिका में अपना निर्वासन जीवन व्यतीत किया.
•    इसके बाद वो वर्ष 1992 में वाशिंगटन के उपनगरीय इलाके में बस गए.
•    उन्होंने रवांडा संस्था के शरणार्थियों को मानवीय कार्य के लिए बढ़ावा दिया.
•    उन्होंने अपनी शिक्षा रवांडा के ग्रुप स्कोलैरे अस्त्रिदा में प्राप्त की.
•    वे वर्ष 1956 से 1959 तक रवांडा में स्थानीय सरकार के लिए काम किया.

0 comments:

Post a Comment