मध्य प्रदेश सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं हेतु 1626 करोड़ रूपए की मंजूरी दी-(28-OCT-2016) C.A

| Friday, October 28, 2016
मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में तीन सिंचाई परियोजनाओं को एक हजार 626 करोड़ 27 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की गई. इन परियोजनाओं से 79 हजार 990 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी.
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. 883 ग्राम इन परियोजनाओं से लाभान्वित होंगे.
सिंचाई परियोजनाओं के बारे में -
गढ़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना-
राज्य में सिंचाई क्षेत्र के विस्तार हेतु मंत्रि-परिषद ने नई गढ़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की 50 हजार हेक्टेयर रबी सिंचाई के लिए 856 करोड़ 4 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी.
इससे रीवा जिले की गुढ़ तहसील के 30 ग्राम, मनगंवा तहसील के 33, रायपुर कर्चुलियान तहसील के 33, नई गढ़ी तहसील के 282, मऊगंज तहसील के 205, त्यौंथर तहसील के 18 और सिरमौर तहसील के 32 ग्राम सहित कुल 633 ग्राम लाभान्वित होंगे.

रामनगर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना-
रामनगर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की 20 हजार हेक्टेयर सिंचाई के लिए 387 करोड़ 8 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी.
इससे सतना जिले के मैहर विकासखंड के 25 ग्राम और रामनगर विकासखंड के 156 ग्राम लाभान्वित होंगे.

टेम मध्यम सिंचाई परियोजना-
टेम मध्यम सिंचाई परियोजना की नौ हजार 990 हेक्टेयर रबी सिंचाई के लिए 383 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है.
इससे भोपाल जिले के बैरसिया विकासखंड और गुना जिले की मकसूदनगढ़ तहसील के 69 ग्राम लाभान्वित होंगे

0 comments:

Post a Comment