पुर्तगाल के रेनाटो सांचेज ने 2016 का यूरोपियन ग्लोडन ब्वॉय अवॉर्ड जीता-(28-OCT-2016) C.A

| Friday, October 28, 2016
पुर्तगाल के रेनाटो सांचेज को 24 अक्टूबर 2016 को वर्ष 2016 का यूरोपियन ग्लोडन ब्वॉय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
सांचेज को मोंटे कार्लो समारोह में एक ट्रॉफी दी गई. अवॉर्ड जीतने के लिए इन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मार्कस रैशफोर्ड, बायेर्न्स किंगस्ले कोलमन और एसी मिलान के गोलची गियानलूईगि डोन्नारुम्मा को हराया.
यूरोप भर के 30 अखबारों के पत्रकारों के वोट से 21 वर्ष के कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर सांचेज को चुना गया.
रेनाटो सांचेज के बारे में:
•    रेनाटो सांचेज पुर्तगाल के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है जो जर्मनी के क्लब बायेर्न म्युनिख और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए मिडफिल्डर के तौर पर खेलते हैं.
•    उन्होंने पुर्तगाल के स्पोर्ट्स क्लब बेनफिका से अपने करिअर की शुरुआत की थी.
•    बाद में उन्होंने बायेर्न म्युनिख से जुड़ने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने 35 मिलियन यूरो की राशि ली, घरेलू लीग छोड़ने वाले किसी भी खिलाड़ी को मिली अब तक की सर्वाधिक फीस.
•    मार्च 2016 में उन्होंने पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय करिअर की शुरुआत की.
•    18 वर्ष की उम्र में वे यूईएफए यूरो 2016 चुने गए और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने वाले सबसे युवा पुर्तगाली बने. पूरी प्रतियोगिता के दौरान वे सिर्फ एक गोल कर पाए और प्रतियोगिता  के युवा खिलाड़ी का खिताब जीता.  
ग्लोडन ब्वॉय अवॉर्ड के बारे में:
•    ग्लोडन ब्वॉय अवॉर्ड यूरोप में फुटबॉल खेलने वाले युवा खिलाड़ी को खेल पत्रकारों द्वारा दिया जाने वाला अवॉर्ड है. यह अवॉर्ड एक कैलेंडर वर्ष में सबसे प्रभावशाली खेल दिखाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है.
•    सभी प्रत्याशियों को 21 वर्ष से कम उम्र का होना चाहिए और उसे यूरोपीय देश के शीर्ष स्तर में खेलना चाहिए.
•    इस अवॉर्ड की स्थापना इटली के खेल अखबार टूट्टोस्पोर्ट (Tuttosport) ने वर्ष 2003 में की थी.
•    यह खिताब फ्रांस के एंथनी मार्शल ने वर्ष 2015 में जीता था.

0 comments:

Post a Comment