केंद्र तथा दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए ब्लूप्रिंट बनाने पर सहमत-(11-AUG-2015) C.A

| Tuesday, August 11, 2015
केंद्र सरकार तथा दिल्ली सरकार 8 अगस्त 2015 को यमुना की सफाई तथा सौंदर्यीकरण के लिए विशेष उद्देश्य परियोजना (एसपीवी) बनाने पर सहमत हुए.

दोनों सरकारें इस उद्देश्य के लिए अगले 45 दिनों में ब्लूप्रिंट बनाने पर सहमत हुईं. उन्होंने यमुना नदी के तट पर सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की.

यह सहमति केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बीच नयी दिल्ली में हुई. 

इसके अतिरिक्त भारती ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की वह मांग भी स्वीकार की जिसमें उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू तथा केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की बात कही थी.

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई की पिछले कई दशकों से चली आ रही यमुना सफाई के अधूरे काम को पूरा किया जायेगा.

0 comments:

Post a Comment