नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र और MyGov के साथ मिलकर वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अभियान की शुरुआत की-(16-MAR-2016) C.A

| Wednesday, March 16, 2016
8 मार्च 2016 को नीति आयोग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र और MyGov के साथ मिलकर वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अभियान की शुरुआत की.
इस पहल के साथ नीति आयोग लिखित लेखों/ कहानियों, अधिमानत: फोटो के साथ प्रविष्टियां आमंत्रित करता है जो कहानी के संदर्भ की स्थापना करे. इन कहानियों में महिलाओं द्वारा खुद को/ अन्यों को सशक्त बनाने या परंपराओं को चुनौती देने की बात की जानी चाहिए . 
अभियान की शुरुआत क्यों की गयी ?
• जिन महिलाओं ने बदलाव लाया, खासकर, आर्थिक, सामाजिक– सांस्कृतिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में, उन्हें प्रोत्साहित करने और मान्यता दिलाने के लिए.
• समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों को पैदा करने हेतु छोटे व्यापारों/ उद्यमों की स्थापना कर परिवर्तन की कहानियों, भेदभावपूर्ण प्रथाओं/ मानकों को चुनौती देने या पर्यावरण की रक्षा करने को प्रोत्साहित करने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर प्रतिक्रिया देने के लिए. 
• प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर या जमीनी स्तर पर नवाचार को लागू कर प्राप्त किए गए प्रमुख बदलावों की सफलता को पहचानने के लिए. 
• एक महीने की अवधि वाले इस पहल में नागरिकों को लैंगिक मुद्दों पर जागरुक बनाया जाएगा और अलग– अलग मीडिया के माध्यम से लैंगिक निष्पक्षता और समानता को बढ़ावा दिया जाएगा. 
• वुमेन ट्रांस्फॉर्मिंग इंडिया सरकार के लैंगिंक समानता के प्रति नई प्रतिबद्धता के अनुरूप है. 
• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, जननी सुरक्षा योजना समेत कई योजनायें लड़कियों को सशक्त और शिक्षित बनाने एवं लड़कियों और महिलाओं के भेदभाव से निपटने का प्रमाण है. 
• यह पहल सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने जैसा है जिसका एक मात्र लक्ष्य लिंग (जेंडर) है.

0 comments:

Post a Comment