टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन 'गोल्डेन पीकॉक एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट अवार्ड' से सम्मानित-(14-JUL-2015) C.A

| Tuesday, July 14, 2015
टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन को वर्ष 2015 के लिए 'गोल्डेन पीकॉक एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट अवार्ड' से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया.
यह पुरस्कार नई दिल्ली के होटल मेरेडियन में पर्यावरण प्रबंधन पर आयोजित 17वें विश्व सम्मेलन में केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से टाटा स्टील के महाप्रबंधक (वेस्ट बोकारो, टाटा स्टील) संजय रजोरिया ने ग्रहण किया.
विदित हो कि इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स, भारत द्वारा वर्ष 1991 में स्थापित गोल्डेन पीकॉक अवा‌र्ड्स पर्यावरण प्रबंधन के लिए पूरी दुनिया में कारपोरेट उत्कृष्टता का बेंचमार्क माना जाता है.
गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार के बारे में
• यह वार्षिक पुरस्कार है और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है.
• यह पुरस्कार वर्ष 1998 में विश्व पर्यावरण फाउंडेशन (डब्ल्यूईएफ) द्वारा स्थापित किया गया.
• वर्ष 2014 का गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार यस बैंक ने प्राप्त किया.

0 comments:

Post a Comment