जयराम रमेश द्वारा लिखित ग्रीन सिग्नल्स : इकोलॉजी ग्रोथ एंड डेमोक्रेसी इन इंडिया का विमोचन-(14-JUL-2015) C.A

| Tuesday, July 14, 2015
ग्रीन सिग्नल्स : इकोलॉजी ग्रोथ एंड डेमोक्रेसी इन इंडिया : जयराम रमेश

पुस्तक ग्रीन सिग्नल: इकोलॉजी ग्रोथ एंड डेमोक्रेसी इन इंडिया जुलाई 2015 के दूसरे सप्ताह में चर्चा में थी. यह पुस्तक पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश द्वारा लिखी गयी है.

इसमें एक निर्णायक की दृष्टि से भारत में पर्यावरण नीति बनाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया है.

यह पुस्तक वर्ष 1991 से भारत के नीति निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करती है. इसमें बहुत सी अनकही तथा पर्यावरण संबंधी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को दर्शाया गया है.

यह पुस्तक जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत के नेतृत्व की भूमिका पर भी प्रकाश डालती है जो देश के प्रगतिशील, सक्रिय, और राष्ट्रीय हित को उजागर करती है.

इसके अतिरिक्त पुस्तक में पारिस्थितिक सुरक्षा के साथ आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में शामिल चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है.

वर्तमान में जयराम रमेश फ्यूचर अर्थ इंगेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष हैं, यह वैश्विक स्थिरता हेतु स्थापित एक अनुसंधान केंद्र है. वे आंध्र प्रदेश राज्य सभा के सदस्य भी हैं.

उन्होंने मोबिलाईजिंग टेक्नोलॉजी फॉर वर्ल्ड डेवलपमेंट (सहायक सम्पादक, 1979) तथा मेकिंग सेंस ऑफ़ चिंडिया : रिफ्लेक्शन ऑन चाइना एंड इंडिया (2005) पुस्तकें भी लिखी हैं.

0 comments:

Post a Comment